मेंष:- आज विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। आज का दिन किसी भी तरह जमीन, मकान और संपत्ति विषयक चर्चा न करें। आज शिक्षा के लिए लाभकारी दिन है। आज का शुभ अंक 9, आज के दिन किसी पंडित को गेंहू का दान करें। आज के दिन पीले रंग के क्पडे ना पहनें।
वृष:- आज का दिन यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा-प्रवास को हो सके तो टाल दें। आज के दिन किसी प्रकार का कोई लेन-देंन ना करें। किसी भी धार्मिक काम में हिस्सा लेंगे। आज का शुभ अंक 11, आज किसी बुजुर्ग को केले दान दें। आज के दिन किसी भी प्रकार का कोई नीले रंग का सामान ना खरीदें।
मिथुन:- संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। आज का शुभ अंक 56, आज के दिन किसी मंदिर में हल्दी दान करें। आज किसी भी प्रकार का लाल रंग का खाद्य भोज ना करें।
कर्क:- आज किसी भी प्रकार का लेन-देंन कर सकते हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई काम काज को लेकर के यात्रा ना करें। आज का दिन शिक्षा के लिए उतम है। आज व्यपार वर्ग को उचित लाभ होगा। आज का शुभ अंक 58, आज गणपती मंदिर में दूर्वा चढ़ाए। आज कोई लाल रंग का इस्तेमाल ना करें।
सिंह:- आप के दिन काम-काज अच्छा रहेगा। आज आप के ससुराल से कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज के दिन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको अपनी मेंहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। आज का शुभ अंक 74, आज के दिन माँ काली को नींबू का चढ़ावा चढ़ाए। आज के दिन हरे रंग की व्स्तुयों से परहेज रखें।
कन्या:- आज किसी प्रकार का कोई झगड़ा मोल ना लें नहीं किसी की झूठी गवाही दें वरना आप को भुगतान करना पड़ेगा। आज किसी भी प्रकार का नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई जल यात्रा ना करें। आज के दिन किसानों को लाभ हो सकता है। आज का अंक 58, आज के दिन किसी भी मंदिर में दूध और मिश्री का दान करें। आज के दिन भूलकर भी चमड़े का समान ना खरीदें।
तुला:- आज के दिन आप के दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। आप कोई भी काम बड़ी चालाकी से पूरा करेंगे। आप का मन गलत कामों की तरफ आकर्षित होगा। आज आप मन पर नियंत्रण करें। आज का शुभ अंक 77, आज के दिन किसी भी गरीब को ज्वार का दान करें। आज किसी महिला का अपमान ना करें।
वृश्चिक:- आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता के कारण किसी से मन-मुटाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आज अच्छे मित्रों का साथ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको भाग्य का साथ हासिल होगा। आज का अंक 84, आज के दिन लाल रंग के मिठाई का दान करें। आज किसी प्रकार के तांबे का प्रयोग ना करें। और ना ही आग का कोई काम करें।
धनु:- आज आप शांत स्वभाव बना कर रखें साथ ही किसी प्रकर का कोई पानी का काम या संपर्क ना रखें। आज सिनेमा के लिए उत्तम दिन है। आज किसी वृद्ध महिला का अपमान ना करें। आज का अंक 16, आज मंदिर में फूलों का दान करें। लेकिन किसी भी प्रकार की काले और नीले रंग का प्रयोग ना करें।
मकर:- आपके लिए सामान्य हालात बने रहेंगे। आज के दिन आपके साथ किसी अनहोनि घटना के घटित होने की संभावना हैं। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनी वाणी के प्रभाव से और अपनी योग्यता से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आज का शुभ अंक 59, आज किसी गरीब को बाजरे का दान करना उत्तम फल देंगा। आज किसी प्रकार के भोज में लहसुन प्याज का प्रयोग न करें।
कुंभ:- आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा, पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देंखने को मिल सकती है। आज के दिन अच्छा काम-काज और संतान का सुख हासिल होगा। आपको प्रकाशन के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आज का शुभ अंक 53, आज के दिन शनि मंदिर में किसी भी प्रकार का कोई लोहे और तेल का दान करें। आज भूलकर भी किसी की निंदा ना करें और ना कोई बिजली का सामान खरीदें।
मीन:- आज मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देंखने को मिलेगा, काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। इस समय शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं।आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। वाहन के प्रति सावधानी बरतें। आज का शुभ अंक 21, आज के दिन शिव पूजन से लाभ होगा। आज दूध जमीन पर न गिरने दें और नहीं दूध चूल्हे पर उफन कर गिरने दें।