मेष:- परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज कामकाज में लाभ होगा।
वृषभ:- आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है। किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मिथुन:- किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।
कर्क:- आपको परिश्रम के अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप बड़ों का आदर-सम्मान करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
सिंह:- घर-परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। मन में नया जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक बन सकती है।
कन्या:- किसी व्यक्ति की मदद से कामकाज में सफलता मिलेगी। शरीर में आलस्य बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
तुला:- आज आप किसी भी काम को जल्दबाजी में ना करें, समझदारी में ही भलाई है। सज्जन व्यक्तियों के आदर-सत्कार में आप अग्रणी रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक: घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। किसी काम को करने में अग्रणी रहेंगे। कार्य करने के प्रति जोश बढ़ेगा।
धनु:- परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।
मकर:- पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। किसी से विवाद या कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
कुंभ:- मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से की भावना बढेगी। घर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिलेगा।
मीन:- आज नवीन कार्य करने की सोच सकते है। स्वभाव में गंभीरता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा।