मेष- आज धार्मिक कार्य में भाग लेने के कारण मानसिक शांति मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में बरकत होगी।
वृषभ- काम के प्रति सचेत रहेंगे। शारीरिक थकावट का एहसास होगा। धन को लेकर चिंताएं बन सकती है। गुस्से की मात्रा बढ़ेगी।
मिथुन- आप परिश्रम के आधारपर कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार की विपरीत घटना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है।
कर्क- आज कामकाज में धन-लाभ होगा। सहकर्मियों का अच्छा ाथ मिलेगा। मन में बेवजह के काल्पनिक वहम परेशानी का कारण बन सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
सिंह- आप जो भी काम करेंगे अपनी इच्छा अनुसार ही करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में दिक्कते आ सकती है।
कन्या- कामकाज में लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्राओं में अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। शरीर में जोश एवं फूर्ति देखने को मिल सकती है।
तुला- घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। नवीन मित्रता कायम हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। यात्राएं हो सकती है।
वृश्चिक- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु- कामकाज में किसी की सहायता लाभदायक सिद्ध होगी। आप बुद्धिमानी से हर कार्य को करेंगे। आप मीठी वाणी के बल पर सभी को अपनी तरफ आकर्शित करने में सक्षम होंगे।
मकर- शरीर में चुस्ती-चालाकी बनी रहेगी।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव बन सकता है।
कुंभ- परिवार के सानिध्य में अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी के साथ बेवजह विवाद न करें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
मीन- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राएं हो सकती है। आपके या परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा।