मेष :- आज पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। कामकाज अच्छा बना रहेगा। यात्रा होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी से विवाद होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ :- आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्राएं होंगी।
मिथुन :- आज किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े। वाहन के प्रति सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क :- आप प्रत्येक कार्य चुस्ती-चालाकी से करेंगे। किसी से अनबन होगी। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन खर्च होगा।
सिंह :- शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों से स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी उत्पन्न कर सकती है।
कन्या :- आज जो भी कार्य करेंगे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण चिंताएं बढ़ेंगी। धन के खर्चे बढ़ेंगे।
तुला :- आज आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। आपके ऊपर बिना कारण किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक :- आज के दिन आपको परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की तरफ से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पढ़ाई में मन नही लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु :- परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। शिक्षा-परीक्षा आदि के क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ेगा।
मकर :- ईश्वर तथा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप प्रतिभाशाली व्यक्तित्व होंगे। आपको शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ :- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सफल यात्राएं होंगी।
मीन :- भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्षित होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। खर्चे की अधिकता रहेगी।