मेष:- कामकाज में सफलता मिलेगी। वाणी की मधुरता के कारण दूसरों पर अपना अच्छा प्रभाव डालेंगे। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं या मित्रों से अनबन हो सकती है।
वृष:- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन:- आज शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वाद-विवादों से बचें। किसी के साथ बेवजह मतभेद हो सकते है।
कर्क:- आज आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नही लगेगा।
सिंह:- कामकाज में आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। वाद-विवादों से बचें।
कन्या:- आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। परिवार का हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। कामकाज में सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
तुला:- आप बड़ों का आदर-सत्कार करेंगे। कामकाज में भाग्य का साथ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
वृश्चिक:- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।
धनु:- आज मन में नया उत्साह और जोश बना रहेगा। साझेदारी में किए गए काम में नुकसान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मकर:- आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है।
कुंभ:- आज परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी का कारण बनेगा। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
मीन:- आज के दिन आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।