मेष :- आज घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। कार्य करने के प्रति जोश बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में रूचि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
वृषभ :- परिवार का का भरपूर स्नेह मिलेगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके लिए सामान्य हालात बने रहेंगे।
मिथुन :- आज पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। कामकाज में बरकत होगी। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कर्क :- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी से विवाद हो सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा तथा आपको पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती है।
सिंह :- नवीन कार्य में रूचि बनेगी। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में गंभीरता के साथ-साथ तनाव भी देखने को मिलेगा। घर-परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है।
कन्या :- कामकाज में नवीन लोगों से मित्रता होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धन का अधिक व्यय होगा। स्वभाव में नरमी रखें। आज के दिन आपके ऊपर बिना कारण किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
तुला :- आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे।
वृश्चिक :- आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आपके लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा।
धनु :- घर-परिवार में आज अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में धन लाभ होगा। किसी से अनबन हो सकती है। व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मकर :- आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। किसी प्रकार के विवाद में न पड़ें। सतर्क रहें।
कुंभ :- कामकाज में लाभ होगा। भाग्य की संभव सहायता प्राप्त होगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
मीन :- आज कामकाज में सफलता मिलेगी। अपचन जैसी समस्या हो सकती है। आपको अपने ही प्रियजनों से किसी न किसी प्रकार की परेशानी मिल सकती है। शरीर में आलस्य बना रहेगा।