मेष - आज परिवार का सुख मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावषाली होगा। कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। धन का सुख मिलेगा।
वृष - परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य होगा उसमें सफलता मिलेगी। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। किसी से विवाद - मुसीबत में हो सकता है। धन का निवेश सोच समझकर करें।
मिथुन - आज शुभ कार्य में शामिल हो सकते है। किसी से वादविवाद परेशानी का कारण बन सकता है। आपका या परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है।
कर्क - सज्जन व्यक्तियों के आदर-सत्कार में आप अग्रणी रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जल्दबाजी में किया गया कार्य आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
सिंह - आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप पूरे जोश के साथ कार्य करेंगे। यात्राएं हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या - किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में सफलता मिलेगी। शारीर में आलस्य बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। गलत संगति की तरफ आकर्शित हो सकते है।
तुला - यात्राएं हो सकती है। आप अपनी योग्यता के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार का उत्तम सुख प्राप्त होगा। मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक - आज मनोरंजनात्मक यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य भी करेंगे। मानसिक शान्ति मिलेगी। शारीर में नवीन ऊर्जा का संचार देखने को मिल सकता है।
धनु - समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य की ओर झुकाव बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। जरूरत से अधिक धन खर्च होगा।
मकर - आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परिवार और मित्र वर्ग आपकी हर संभव मदद करेंगे। किसी व्यक्ति द्वारा आपके साथ धोखा-धड़ी जैसी घटना हो सकती है।
कुंभ - नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। ईश्वर के प्रति श्रद्धा में वृद्धि होगी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद हो सकता, गलत संगति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है।
मीन - ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी काम की वजह से घर-परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।