मेष :- आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नही लगेगा। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। सतर्क रहें।
वृषभ :- कामकाज में अच्छा समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी से विवाद मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न कर सकता है। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
मिथुन :- शुभ समाचार मिलेगा। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। कामकाज मं बरकत होगी।
कर्क :- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी से अनबन हो सकती है।
सिंह :- आज के दिन परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति होगी। भाई-बंधुओं से सहायता मिलेगी। आज कोई खुशखबरी मिलेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगा। माता-पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
कन्या :- घर-परिवार शुभ फलों की प्रधानता रहेगी। शिक्षा में रूचि बनी रहेगी। किसी से विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। रूपए-पैसों के प्रति सजग रहें।
तुला :- आज के दिन आपको परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। आज के दिन परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में वृद्धि देखने को मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की तरफ से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
वृश्चिक :- आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। है। परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।
धनु :- आप कोई भी कार्य अपनी इच्छा अनुसार करेंगे। घर में किसी के आने से माहौल खुशहाली का बनेगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। कामकाज में बरकत होगी।
मकर :- आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी व्यक्ति के सहयोग से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
कुंभ :- आज के दिन आपको कोई भी काम पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। आपका परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।
मीन :- आज कामकाज में सफलता मिलेगी। आप धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके द्वारा यात्राएं होंगी। परिवार के अच्छे सुख प्राप्त होंगे। धन के खर्चे बढ़ेंगे।