मेष :- घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। किसी काम को करने में अग्रणी रहेंगे। कार्य करने के प्रति जोश बढ़ेगा।
वृष :-आज परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन :-पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। किसी से विवाद या कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क :-आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में दिक्कते बन सकती है। गुस्से की भावना बढेगी। वाद-विवादों से बचें।
सिंह :-आज परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे।
कन्या :-आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। वाहन के प्रति सावधानी बरतें।
तुला :-आज किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी।
वृश्चिक:- आज परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध न करें। खर्चे को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
धनु :-आपको अपने भाई-बंधुओं का अच्छा साथ मिलेगा। कामकाज में प्रभावी व्यक्तित्व बना रहेगा। यात्रा हो सकती है।
मकर :-आज के दिन आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा, पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।
कुंभ:- आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। काम पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। किसी के साथ किसी प्रकार के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मीन:- आज मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा। खर्चे को लेकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।