मेष- आज के दिन कामकाज में धन लाभ होगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। संगति का ध्यान रखें।
वृष- परिश्रम के अनुसार शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्राएं होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार मे किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। खर्चो की धिकता रहेगी।
मिथुन- घर में मेहमान आ सकते है। परिवार से मिलने वाले सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग का अच्छा साथ मिलेगा। किसी प्रकार का निवेश करने से पहले बड़ो से सलाह करे।
कर्क- आज मेहनत का फल अवष्य मिलेगा। आप समझदारी से अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा प्राप्ति में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह- आज मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नकद धन की कमी रहेगी। यात्रा हो सकती है।
कन्या- आप धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा यात्राएं होंगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
तुला- कामकाज में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मित्रों या परिवार के साथ यात्राएं हो सकती है। कामकाज मिला-जुला रहेगा। खर्चो की अधिकता बनी रहेगी।
वृश्चिक- कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाद-विवादों से बचें।
धनु- आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर- आज के दिन घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता है। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनवांछित परिणाम प्राप्त नही होंगे। संगति का ध्यान रखें।
कुंभ- आज आप बडों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक सिद्ध होगी। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
मीन.- कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें होंगी।