मेष- आज घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। नवीनतम वस्तुओं के बारे में जानने की इच्छाएं बढेंगी। अचानक धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ- आप मीठी वाणी के बलबूते पर कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों का अच्छा साथ प्राप्त होगा। परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। यात्राएं हो सकती है। परिवार में किसी ो स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन- भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों का सुख अच्छा बना रहेगा। धार्मिक स्वभाव में वृद्धि होगी। यात्राएं हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए अच्छा बना रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में सहभागी होने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ छोटी- छोटी बातों पर मतभेद हो सकते है। बेवजह के विवाद उत्पन्न हो सकते है।
कर्क- कामकाज से संबंधित यात्राएं हो सकती है। परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। परोपकार तथा धार्मिक कार्य की ओर आकर्शण बढ़ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना है।
सिंह- मेहमानों के आने-जाने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। परिश्रम के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। मित्रों का अच्छा साथ प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से अनबन होने की संभावना है।
कन्या- आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। दिमागी परेशानिया बढ़ेंगी। यात्राएं होंगी परंतु उसमें कुछ विपरीत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला- परिवार तथा मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। मन में जोष एवं चुस्ती बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में षामिल हो सकते है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक- कामकाज में सफलता मिलेगी। यात्रा करने के अवसर भी मिलेंगे। आज मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण हालात देखने को मिलेंगे।
धनु- आपको कामकाज में सफलता प्राप्त होगी परंतु आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहनी संभव हैं, जिसके कारण मन परेशान रहेगा।
मकर- आज कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्य की तरफ झुकाव रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपकी मेहनत और भाग्य का सहयोग हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा।
कुंभ- कामकाज में नवीन योजना बनाने में आज आप सफल होंगे। घर-परिवार या किसी परिचित के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। शरीर में आलस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन- आप हर कार्य को समझदारी के साथ करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। कामकाज के क्षेत्र में नवीन मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि बनेगी।