मेष :- आज मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खर्चे की अधिकता रहेगी।
वृषभ :- पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। मिथ्या आरोप लग सकते है। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
मिथुन :- आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क :- आज आप धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा यात्राएं होंगी।
सिंह :- आप अपने किसी भी कार्य को अपनी इच्छा अनुसार करेंगे। घर में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या :- आज परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति होगी। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकते है।
तुला :- आज किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। परिवार या मित्र से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक :- आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा दिन व्यतीत होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। धन खर्च होगा।
धनु :- आज घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आ सकती है। किसी से विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। संगति का ध्यान रखें।
मकर :- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा।
कुंभ :- आज आपकी योजनाएं सफल रहेंगी परंतु स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। घर में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल सकती है।
मीन :- आज परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। आपके मन में काम के प्रति एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।