मेष :- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत व्यतीत होगा। कामकाज स्थिर रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख मिलेगा। नवीन मित्रता हो सकती है। काम काज को लेकर मन में खिन्नता देखने को मिलेगी।
मिथुन :- परिवार या मित्रों के साथ यात्राएं हो सकती है। आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चे पर नियंत्रण रखें।
कर्क :- आज किसी भी काम को मन लगाकर करेंगे। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से मतभेद परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह :- आज काम काज में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शिक्षा ग्रहण करने में रूचि बढ़ेगी। मित्रों से अनबन हो सकती है। बेवजह के विवादों से बचाव रखें।
कन्या :- घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। यात्राओं पर जा सकते है। भाई-बंधु या मित्रों से अनबन होगी। अचानक किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है। मिथ्या आरोप भी लग सकते है।
तुला :- आज के दिन आपको परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। काम काज भी ठीक-ठाक रहेगा। धन की चिंता बन सकती है। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
वृश्चिक :- आज पढ़ाई-लिखाई अच्छी होगी। मित्रों से मदद मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न होगी।
धनु :- आज आपका कामकाज उत्तम बना रहेगा। परिवार का सुख एवं सहयोग मिलेगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। अनजाने व्यक्ति से बहस हो सकती है सतर्क रहें।
मकर :- आज जो भी काम करेंगे सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। यात्राएं होंगी। संगति खराब न होने दे। धन का सदुपयोग करें।
कुंभ :- आज किसी से बहस होगी। मन खिन्न रहेगा। क्रोध बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।
मीन :- कार्य में सफलता मिलेगी। यात्राएं होंगी। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी से मनमुटाव होगा। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है।