मेष :- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ :- मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है। धन का सदुपयोग करेंगे।
मिथुन :- यात्रा हो सकती है। प्रत्येक कार्य में यश की प्राप्ति होगी। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।
कर्क :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कामकाज में बरकत होगी।
सिंह :- शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। कामकाज में लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है। सावधानी बरतें।
कन्या :- परिश्रम से सफलता हासिल होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा।
तुला :- ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। प्रत्येक क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।
वृश्चिक :- घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। घर में आपका या किसी का स्वास्थ्य खराब होगा।
धनु :- मित्र एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य बना रहेगा। कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती है।
मकर :- आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस बना रहेगा। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।
कुंभ :- परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कामकाज में काम का तनाव बढ़ सकता है। वाहन के प्रति सावधानी बरतें।
मीन :- कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होंगी। तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।