मेष- परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्षत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
वृष- आज यात्राएं होने की संभावना है। मन में नवीन उत्साह एवं जोश देखने को मिलेगा परंतु मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा।
मिथुन- मित्र वर्ग का अच्छा साथ मिलेगा। आज जो भी कार्य करेंगें उसमें सफलता मिलेगी। परिवार से मिलने वाले सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी।
कर्क- शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन में नया जोश देखने को मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
सिंह- आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य को पूरा करेंगे। आपको अपने किसी भी काम में दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं होगी। माता पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या- मन की इच्छाएं आज पूरी हो सकती है। कामकाज में लाभ की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में किसी से अनबन होने से मानसिक चिंताएं भी बढ़ सकती है।
तुला- घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। धन का सदुपयोग करें। नवीन मित्रता बन सकती है। कामकाज में आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे।
वृश्चिक- प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार का सुख अच्छा बना रहेगा। आज घूमने-फिरने से संबंधित प्लान बन सकते है।
धनु- घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मकर- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न कर सकते है।
कुंभ- आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। शरीर में आलस्य बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कते आ सकती है। स्वभाव में गुस्से की मात्रा देखने को मिल सकती है।
मीन- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। अपने ही प्रियजनों से किसी न किसी प्रकार की परेशानी मिल सकती है।